जिलाधिकारी द्वारा शिविर कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया गया जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी
15 अगस्त 2024 लखनऊ।

आज स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार द्वारा सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट पहुँच कर झंडारोहण किया और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राष्ट्रगान के बाद जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं व समस्त वरिष्ठ नागरिकों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित करके श्रधांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी के साथ साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती शुभी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री गुंजिता अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी भू0 आ0 द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित करके श्रधांजलि दी। जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारीगणो, कर्मचारीगण और आम जनमानस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। जिसके पश्चात शिविर कार्यालय में झंडारोहण किया गया।