वक्फ टुडे
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड एवं शिया वक्फ बोर्ड ने अधिकारियों , मुतवालियों जिले स्तर की वक्फ कमेटी का गठन किया है।
केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा एकीकृत वक्फ, प्रबन्धन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास (उम्मीद ) अधिनियम-1995 जो दिनांक 08.04.2025 को लागू हुआ है। अधिनियम के प्राविधान के अनुसार धारा 3 (क) के अनुसार केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली में एक सशक्त उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल, 2025 का शुभारम्भ किया गया है जिसका उद्देश्य मौजूदा औकाफ का विवरण, पंजीकरण, लेखा, लेखा परीक्षा और वक्फ एवं बोर्ड के अन्य विवरण जैसा कि केन्द्र सरकार द्वारा निधारित किया गया है, अपलोड किया जाना है। वक्फ सम्पत्तियों का विवरण “उम्मीद पोर्टल” पर फीड किये जाने हेतु उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त न होने की दशा में बोर्ड के दो उच्च अधिकारियों (सहायक सचिव) को । इंचार्ज के रूप में नामित किया गया है तथा चार कार्यपालक अधिकारियों/मास्टर ट्रेनर जनपद के बड़े औकाफ से सम्बन्धित मुतवल्ली/प्रबन्ध समिति (डंामते) को जनपद कोऑर्डिनेटर के रूप में नामित किया गया है।
इसी प्रकार उ0प्र0 षिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा भी वक्फ सम्पत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर फीड किये जाने हेतु । वक्फ सर्वे इंस्पेक्टर /मुतवल्ली/ डंामते/कोऑर्डिनेटर नामित किये गये हैं। उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 0522-3132567 जारी किया गया है।
(क) उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा नामित कार्मिकों का विवरण:-
क्र0सं0 नाम (सर्व श्री) पद नाम मोबाइल नम्बर
1. एजाज अहमद कार्यपालक अधिकारी 9795742635
2. एस0एम0अफजाल काशिफ कार्यपालक अधिकारी 9450627158
3. अहमद मुबीन किदवई कार्यपालक अधिकारी 8299449768
4. मुजाहिद रहमान कार्यपालक अधिकारी 8299363648
5. अशर सिद्दीकी निरीक्षक 8081079944
1- उ0 प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा नामित मुतवल्ली/प्रषासक जिलेवार ।
(ख) उ0प्र0 शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा नामित कार्मिकों का विवरण:-
क्रमांक नाम (सर्व श्री) पद नाम मोबाइल नम्बर
1. जीशान रिजवी मुख्य कार्यपालक अधिकारी 9415036983
2. उ0 प्र0 षिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा नामित मुतवल्ली/प्रषासक
क्र0 स0ं वक्फ का नाम व पंजीकरण संख्या मुतवल्ली/प्रशासक जिलेवार ।
वक्फ सम्पत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर फीड कराये जाने के सम्बन्ध में कार्यालय स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित की गयी है। जिसमें सहायक सर्वे आयुक्त एवं वक्फ निरीक्षक को डेस्क प्रभारी नामित किया गया है। बोर्ड द्वारा नियुक्त मुतवल्ली/कोऑर्डिनेटरों को निर्देशित किया जाता है कि बोर्ड के निर्देशानुसार वक्फ सम्पत्तियों का सम्पूर्ण विवरण पोर्टल पर समयान्तर्गत फीड कराना सुनिश्चित करें तथा प्रगति से प्रतिदिन अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
उम्मीद पोर्टल पे रजिस्ट्रेशन के संबंध में अतरिक्त सहता के लिए “कमांड सेंटर” स्थापित किया गया है जो वक्फ वेलफेयर फोरम द्वारा संचालित किया जा रहा है। संस्था का संपर्क नंबर 7054337542, ईमेल umeedportal@gmail.com


