
केंद्रीय पोर्टल पर कुल 7.21% रजिस्ट्रेशन पूरे हुए।
जबकि मात्र 1.89% संपत्तियों स्वीकार हुई है।
वक्फ टुडे: जावेद अहमद , संपादक
दिल्ली : UMEED पोर्टल पर अब तक कुल 63,004 वक्फ संपत्तियों अपलोड हुई है। केंद्रीय पोर्टल द्वारा प्राप्त विस्तृत आंकड़ों के आधार पे एक संक्षिप्त विवरण:
1. पोर्टल पर शुरू की गई रजिस्ट्रेशन संपत्तियों की संख्या: 46,259
2. मेकर्स (मुतवल्ली) द्वारा पोर्टल पर सबमिट की गई संपत्तियां: 15,298
3. चेकर्स (वक्फ बोर्ड) द्वारा पोर्टल पर सबमिट की गई संपत्तियां: 1,188
4. टोटल अप्रोवर्स (वक्फ बोर्ड) द्वारा अप्रूव की गई संपत्तियां: 1,188
प्रगति: कुल मिलाकर 7.21% कार्य पूरा हुआ है।
अब तक की स्थिति:
– 63,004 संपत्तियों में से केवल 1,188 संपत्तियां ही फाइनल अप्रूव हुई हैं, जो 1.89% है।
– ऐसे में बाकी 24 दिनों में बाकी संपत्तियों को पूरा करने के लिए लगभग 1,131 ऑपरेटर्स की आवश्यकता होगी।
वक्फ वेलफेयर फोरम की सिफारिशें:
1.मुतवालियों द्वारा अपलोड करने की तादाद बढ़ाएं जाए।
पोर्टल पर कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त ऑपरेटर्स की आवश्यकता है।
2. प्रशिक्षण और सहायता:
मुतवल्ली और वक्फ बोर्ड के कर्मचारियों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता प्रदान करें।
3. अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें:
वक्फ संपत्ति धारकों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करें।
4. पोर्टल की तकनीकी समस्याओं का समाधान करें:
पोर्टल की तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाएं और केंद्रीय पोर्टल द्वारा कमियों को सही कराया जाए।
गौरतलब है कि रजिस्ट्रेशन के समय को बढ़ाने के लिए रीट पिटिशन सुप्रीमकर्ट में सुनवाई के लिए पेंडिंग है।




