कुल केंद्रीय “पोर्टल” पर 17.67% इंद्राज हुआ, लेकिन चेकर्स द्वारा 4.41 % रिजेक्ट हुआ , जबकि 19.51% स्वीकार भी हुए।
पोर्टल पर एस.आई. आर. का असर, अब 30% का टारगेट पूरा करना भी मुश्किल हो सकता है।

प्रोग्रेस रिपोर्ट “उम्मीद पोर्टल”
कुल केंद्रीय पोर्टल पर कुल 92159 यानी 17.67% इंद्राज हुआ, चेकर्स द्वारा 4.41 % रिजेक्ट हुआ , जबकि 19.51% स्वीकार भी हुआ।
उम्मीद पोर्टल पर एस.आई. आर का असर, अब 30% का टारगेट पूरा करना भी मुश्किल हो सकता है।
वक्फ टुडे : संपादक दिल्ली
दिल्ली: केंद्रीय पोर्टल उम्मीद पर रजिस्ट्रेशन की वीकली रिपोर्ट जारी किया जिसमें अलग-अलग राज्यों के वक्फ बोर्ड द्वारा टोटल इनीशिएटिड वक्फ प्रॉपर्टी की कुल इंद्राज की तादाद = 71554, मेकर्स( मुतवली) द्वारा सबमिट टोटल प्रॉपर्टी= 92159, चेक्रस (वक्फ बोर्ड) द्वारा सबमिट = 16285, अप्रूव्ड बाई अप्रूवर्स (वक्फ बोर्ड ) = 17982, टोटल रिजेक्ट प्रॉपर्टीज= 4063 और कुल 16,228 पेंडिंग फार अप्रूवल इंगित करता है।
कुछ राज्यों के वक्फ बोर्ड ने बेहतर रजिस्ट्रेशन दर्ज कराया है जिसमें कर्नाटक = 31171, तेलंगाना 11357, महाराष्ट्र= 17871 , उत्तर प्रदेश सुन्नी वकफ बोर्ड = 14885, यू पी शिया = 1608 और दिल्ली वक्फ बोर्ड 1256 (270) ने इंद्राज किया।
सबसे ज्यादा अप्रूव्ड (वक्फ बोर्ड द्वारा ) वक्फ संपत्तियों की तादाद हरियाणा ( 7593) और पंजाबी (4682) राज्यों के वक्फ बोर्ड ने किया ।
गौरतलब है कि कुल 10 दिन बचे हुए हैं जिनमें लगभग 7.81 लाख प्रॉपर्टी उम्मीद पोर्टल पर इंद्राज किया जाना बाकी है। वही कर्नाटक (31171) महाराष्ट्र (17861) उत्तर प्रदेश (14885) ने उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कर चुका है।
वही राजस्थान (1622) मध्य प्रदेश(204) और तेलंगाना (1544) और तमिलनाडु (60) अभी तक मेकर्स द्वारा दर्ज किया है।
जबकि 5 दिसंबर 2025 तक 7.82 लाख वक्फ संपत्तियों का इंद्राज किया जाना बाकी है।कुछ राज्यों में SIR सर्वे के वजह से उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की स्पीड में कमी आई है जिसकी वजह से इस हफ्ते में केंद्रीय पोर्टल द्वारा जारी किए गए आंकड़े इंगित करता है ।
सूत्र : केंद्रीय पोर्टल एवं वामसी पोर्टल (8.74 वक्फ संपत्तिया), दिनांक 24.11.2025)




