
राजस्थान वक्फ बोर्ड की कुल वक्फ संपत्तियों 19044, जिसमें उम्मीद पोर्टल पर अप्रूव्ड 15500 संपत्तियां हो चुकी है ।
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 9 मार्च 2026 तक ।
वक्फ टूडे:
जयपुर : पोर्टल पर वक्फ संपत्ति अपलोड करने की आखिरी तारीख 9/4/2026 है। राजस्थान में अभी तक कई वक्फ संपत्तियों को अपलोड नहीं किया गया है, जिससे गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
इस काम की जनाब सरफुद्दीन बेग, स्टेट प्रेसिडेंट वक्फ वेलफेयर फोरम ( पूर्व सचिव राजस्थान मदरसा बोर्ड ) ने उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए जिले स्तर की टीम बना कर ज्यादातर वक्फ इमलाक को अपलोड कराया और वक्फ बोर्ड को तकनीकी और एडमिस्ट्रेटिव मदद कर रहे है । उन्होंने बाकी वक्फ समितियां जो रजिस्ट्रेशन नहीं हुई है या रिजेक्ट हो चुकी है उनके बारे में अहम सुझाव पेश किया है है :
( अ) अवलोकन (Observation):
राजस्थान में वक्फ संपत्तियों को अपलोड करने में देरी हो रही है जिसमें
कई संपत्तियों को अपलोड नहीं किया गया है, जिसके वजह से भविष्य में समस्याएं हो सकती हैं।
वक्फ बोर्ड के जिला प्रभारी की भूमिका महत्वपूर्ण है, लेकिन अभी तक उनका सहयोग नहीं मिल पाया है।
( ब) सुझाव (Suggestion):
– अपने इलाके की वक्फ संपत्तियों की लिस्ट चेक करें और देखें कि कौन सी संपत्ति अपलोड हो गई है और कौन सी बाकी है।
– जो संपत्ति अपलोड नहीं हुई है, उसे पोर्टल पर सही जानकारी और कागजात के साथ अपलोड करवाएं।
– वक्फ बोर्ड के जिला प्रभारी से संपर्क में रहकर काम को पूरा करें।
– एक टीम वक्फ बोर्ड, रेवेन्यू विभाग, तहसील, पटवारी या जहां भी हो वहां से जरूरी रिकॉर्ड जमा करने का काम करे।
– दूसरी तकनीकी टीम पोर्टल पर फीडिंग वगैरा का काम करे।
(स) फौरी तौर पे करने के यह तीन काम:
1. अपने इलाके की वक्फ संपत्तियों की लिस्ट लेकर चेक करें।
2. जो संपत्ति अपलोड नहीं हुई है, उसे पोर्टल पर सही जानकारी और कागजात के साथ अपलोड करवाएं।
3. वक्फ बोर्ड के जिला प्रभारी से संपर्क में रहकर काम को पूरा करें।
वक्फ बोर्ड द्वारा जारी सूची !!!




