E-Paperयूपी
Trending

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोज

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी 2026 को अपराह्न 2.00 बजे से मरकरी ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2011 से प्रत्येक वर्ष मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा मतदाता जागरूकता को और सशक्त बनाना है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर महिला एवं युवा मतदाताओं सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 में अब तक उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), बीएलओ सुपरवाइजर तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ), जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की मजबूती में मतदाताओं की भूमिका, मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विचार साझा किए जाएंगे। साथ ही निर्वाचन के बढ़ते कदम थीम पर जर्नी ऑफ इलेक्शन की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!