E-Paperयूपी
Trending

77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 के द्वारा अपने शिविर कार्यालय में और कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया।

आज 77वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रातः 08ः15 बजे शिविर कार्यालय और प्रातः 08ः30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

लखनऊ।
आज 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 के द्वारा अपने शिविर कार्यालय में और कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा व समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय गणतंत्र के संकल्प की शपथ दिलाई गई।

जिसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को पुष्प अर्पित कर के भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा गया कि आज हम 77वॉ गणतन्त्र दिवस मना रहे हैं। गणतन्त्र दिवस हर साल 26 जनवरी को हमारे देश में बहुत खुशी और गर्व के साथ मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज हम सभी अधिकारीगण एंव कर्मचारीगण संकल्प लेते हैं कि हम अपने संविधान का पूर्ण रूपेण पालन करेंगें तथा उसे अक्षुण बनाये रखेंगें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!