टॉप न्यूज़

पसमान्दा आंदोलन के लिए एक ऐतिहासिक दिन

वक्फ टुडे :

कल जामिआ मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के CIT हॉल में ऑल इंडिया पसमान्दा मुस्लिम महाज़ द्वारा “जातिगत जनगणना और इसका पसमान्दा मुस्लिमों पर प्रभाव” विषय पर एक ऐतिहासिक सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।

सेमिनार दो सत्रों में आयोजित हुआ। पहले सत्र के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री दानिश अंसारी थे, जबकि दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि जामिआ मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ़ साहब रहे। देश भर से आए विद्वानों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी सार्थक बना दिया।

ऑल इंडिया पसमान्दा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मैं उन सभी प्रतिभागियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली यूनिट से आकर इस आयोजन को पसमान्दा आंदोलन के इतिहास में एक मील का पत्थर बनाया।

मैं विशेष रूप से श्री यूनुस का आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने अपने घर में एक दुखद घटना होने के बावजूद सोशल मीडिया के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाई।

मैं श्री परवेज़ हनीफ का भी आभारी हूँ, जिनके आशीर्वाद ने हमें संबल दिया।

मेरे विशेष धन्यवाद के पात्र हैं:

श्री शारिद अंसारी, दिल्ली यूनिट अध्यक्ष

श्री रहैन असराई

श्री मोहसिन, जिनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायक रही

एतिशाम, विनय, अब्दुल्लाह, नफ़ीस मंसूरी, फ़ैयाज़ अहमद, फ़ैज़ी अहमद भाई, शमीम अंसारी, जनाब सिराजुद्दीन कुरैशी और वे सभी साथी जिनके नाम भले मैं न लिख पाया हूँ, लेकिन जिनका योगदान अमूल्य रहा।

और अंत में उन अनसंग हीरोज़ का धन्यवाद, जिन्होंने मंच के पीछे रहकर इस आयोजन को सफल बनाने में अथक मेहनत की।

जय भारत! जय पसमान्दा!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!