E-Paperयूपी
Trending

ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी में 24×7 विद्युत वैन का किया उद्घाटन

प्रतिदिन 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में काम करेगी विशेष टीम

ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी में 24×7 विद्युत वैन का किया उद्घाटन

प्रतिदिन 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में काम करेगी विशेष टीम

ट्रांसफॉर्मर बदलने से लेकर एचटी (HT) फॉल्ट तक का होगा त्वरित समाधान

 

लखनऊ, 25 अप्रैल 2026:

वक़्फ़ टुडे: लखनऊ

लखनऊच: वाराणसी जिले के उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने आज शहर में दो अत्याधुनिक ’24×7   वैन’ का उद्घाटन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्युत फॉल्ट सुधार (Restoration Time) में लगने वाले समय को न्यूनतम करना है।

इन दोनों विशेष वाहनों को हर प्रकार की तकनीकी चुनौती से निपटने के लिए आधुनिक सुरक्षा उपकरणों (Safety Equipment) और आवश्यक टी एंड पी (T&P Kit) से सुसज्जित किया गया है। शहर में सही मायनों में 24×7 सेवाएं देने के लिए, इन वाहनों पर तैनात कर्मचारियों की टीम प्रतिदिन 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में कार्य करेगी। प्रत्येक शिफ्ट में सुपरवाइजर, लाइनमैन और हेल्पर सहित कुशल कर्मचारियों की टीम तत्पर रहेगी।

24×7 आपातकालीन (Emergency) वैन के विस्तृत और प्रमुख कार्य:

 

*एचटी (HT) रखरखाव एवं ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन:* हाई टेंशन (HT) लाइनों का मेंटेनेंस, ब्रेकडाउन सुधार, तथा आवश्यकता पड़ने पर ट्रांसफॉर्मर व क्रॉस आर्म (Cross Arm) को तुरंत बदलना।

भूमिगत (Underground) एवं AB केबल फॉल्ट सुधार:

अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से भूमिगत केबलों में आए फॉल्ट का त्वरित पता लगाना। साथ ही, जर्जर व खराब AB केबल और क्षतिग्रस्त कंडक्टर को समय पर बदलना।

विद्युत खम्भों का रखरखाव: प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना के कारण टूटे या झुके हुए खम्भों (Tilted Poles) को सीधा करना या उन्हें तत्काल बदलना।

पेड़ों की छंटाई (Tree Pruning) एवं लाइन क्लीयरेंस:

ओवरहेड लाइनों को सुरक्षित और बाधा मुक्त रखने के लिए पेड़ों की डालियों की छंटाई करना, ताकि शॉर्ट-सर्किट का खतरा न रहे।

 

नियमित सर्वेक्षण (Routine Survey):

केवल ब्रेकडाउन ही नहीं, बल्कि विद्युत लाइनों का नियमित सर्वे कर संभावित फॉल्ट्स को पहले ही दूर करना।

त्वरित आपातकालीन सेवा: किसी भी क्षेत्र में बिजली बाधित होने पर तुरंत मौके पर पहुंचना और फॉल्ट को दूर कर जल्द से जल्द सप्लाई बहाल करना।

उद्घाटन के अवसर पर  ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। वाराणसी में इन बहुउद्देशीय आपातकालीन वाहनों के संचालन और नियमित लाइन सर्वे जैसी प्रो-एक्टिव (Pro-active) कार्यप्रणाली से न केवल विद्युत लाइनों की उम्र बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को बिजली कटौती की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!