E-Paper
Trending

वक्फ रजिस्ट्रेशन  दुबारा शुरू, सही तरह से पूरा करें गफलत से जागें ।

वक्फ रजिस्ट्रेशन  दुबारा शुरू एक्टिव हो कर सही तरह से पूरा करें। मोका हे, मोहलत हे, गनीमत जाने , गफलत से जागें

सरफुद्दीन बेग
जयपुर : अपडेट ऑन पोर्टल ,अभी 50% काम बाकी हे।जैसा कि आपकी जानकारी में आगया होगा कि वक्फ ट्रिब्यूनल द्वारा वक्फ संपत्तियों को अपलोड करने की समय सीमा 22 मार्च2026
तक बढ़ा दी हे आज से सिर्फ दो माह का समय ही बचा हे। 17/18 से रमजान शुरू हो रहे हैं ,रमजान में मसरुफियतें बढ जाती हैं सफर करना मुश्किल हो जाता हे। इस लिहाज से अब 20/25 दिन ही हैं। इसको गनीमत जाने। कल से ही पहले की तरह एक जुट होकर लग जाएं।
लिहाजा बाकी रही वक़्फ़ प्रॉपर्टीज को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने ओर 6/12/25 तक अपलोड की गई प्रॉपर्टीज की कमियों को ठीक करने हेतु क्या करना हे ओर कैसे करन हे, इस बारे में नीचे लिखे पॉइंट्स को ध्यान से पढ़ें, समझे ओर पहले की तरह तेजी से कम करें।
दो स्तर पर काम होना हे।

सुधार कैसे करे।

जिन वक्फ संपत्तियों को 6/12/25 को पोर्टल बंद होने तक आपने अपलोड किया था, उनकी जांच ओर अप्रूवल का काम वक्फ बोर्ड के स्तर से तेजी से चल रहा हे । जांच में बहुत सी कमियां पाई गई हे। वक्फ बोर्ड द्वारा जिलेवार इंचार्ज / जांचकर्ता नियुक्त कर इन कमियों को दूर किया जरहा हे। उनके द्वारा , जिस आई डी ID से अपलोड किया था , उन आई डी धारी को या जिम्मेदारों को फोन किया जाकर कमियां बता कर दूर करवाई जा रही हे । आई डी पर भी डाली गई हैं।
अत आप आई डी चेक करते रहे। ओर वक्फ बोर्ड के निर्देश अनुसार उनका सहयोग लेकर कमियों को दूर करवाए।
अपने जिले के चेकर /प्रभारी से संपर्क करें।

2—- बाकी रही वक़्फ़ प्रॉपर्टीज को पोर्टल पर अपलोड करना।
दूसरे आपके जिले, तहसील, शहर, कस्बे ,ओर गांव ढाणी की जो वक्फ संपत्ति ( गजट में रजिस्टर्ड वक्फ नोटिफाइड ओर नवीन) 6/12/25 तक अपलोड नहीं हो पाई थी,उन को एक विशेष अभियान चलाकर पहले की तरह जल्द अज़ जल्द यानि 15 /20 दिनों के अंदर अपलोड करदे। ताकि उनकी चेकिंग ओर अप्रूवल का काम बोर्ड द्वारा टाइम पर किया जा सके । ध्यान रहे ,,,एक भी संपत्ति अपलोड होने से बाकी नहीं रहे। यह बहुत ही अहम काम हे ।
जरूरी बातें :-
अ- पिछली बार जिन लोगों ने, लोगों को एकजुट करने, रिकॉर्ड जमा करने, कंप्यूटर पर फीडिंग करने वगैरा का अच्छा काम किया हे वो सब जिला, तहसील, शहर कस्बे ओर गांव ढाणी के स्तर पर दुबारा एकजुट होकर सक्रिये active हो जाएं। वक्फ बोर्ड की तरफ से आपके जिले के लिए जिस अधिकारी कर्मचारी को इंचार्ज या जांच कर्ता (chekar) बनाया गया हे उनकी सूची भी इस पोस्ट के साथ डाली जारही हे। उनके मोबाइल no भी दिए हैं उनसे कॉन्टैक्ट कर उनकी मदद लें और काम में मदद करे।

ब – सबसे पहले यह चेक करें कि आपने जिस प्रॉपर्टी को पहले अपलोड किया था उसमें कोई ऑब्जेक्शन/ कमी तो नहीं हे अगर हे तो वक्फ बोर्ड से या जिला प्रभारी चेकर से संपर्क कर फौरन सही करवाए।
दूसरे वक्फ प्रॉपर्टीज की लिस्ट चेक करें कि जो waqf प्रॉपर्टी अभी तक उम्मीद पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई हे उसकी पहले की तरह सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ सही एंट्री कर अपलोड करें।
सी -रेवेन्यू विभाग ,पटवारी ,तहसील,या कलेक्टरेट से जो जरूरी डॉक्यूमेंट्स ओर सूचना ,नक़ल वगैरा जो इसके लिए जरूरी हे एप्लीकेशन देकर प्राप्त करने का काम करें
दी — जिला तहसील स्तर पर 5/6 जिम्मेदार लोगों की एक टीम बना लें जो जिले भर में इस पूरे काम का कोऑर्डिनेशन ओर मॉनिटरिंग, देखभाल ओर रहनुमाई करें । कोई प्रॉब्लम आरही हे या सरकारी ऑफिस से रिकॉर्ड लेना हे, कंप्यूटर वगैरा की व्यवस्था करनी हे इस तरह के सभी काम मुस्तादी से अंजाम दे।
साथ ही यह सुनिश्चित करे कि जिले की एक भी संपत्ति पोर्टल पर अपलोड होने से न रहें।
ई – इस ग़लत फहमी में न रहें कि, यह करे लेगा वह कर लेगा, मेरा काम नहीं हे, अभी तो बहु टाइम हे ,सब होजाएगा, वक्फ वाले करेंगे, कमेटी वाले करेंगे वगैरा वगैरा । इस तरह की सोच से बाहर निकले ।एक जुट होकर , आपसी समझ वो सहयोग ओर समन्वय से खामोशी ओर सूझ बूझ के साथ इस काम को अपनी जाती प्रॉपर्टी समझ कर करें। यह अल्लाह की प्रॉपर्टी हैं।इनकी हिफाजत ओर खिदमत हमारा दीनी फ़रीज़ा हे।
किसी तरह की problem या अधिक जानकारी के लिए इन लोगों से भी कॉन्टैक्ट कर सकते हे।
शरफुद्दीन बैग 9468787785
मुजम्मिल रिजवी 7877881786
अबरार अहमद 9928225278

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!